शामली, जुलाई 21 -- उमस भरी गर्मी के चलते उल्टी-दस्त, बुखार, खांसी-जुकाम, खाज-खुजली और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढने लगी है। रविवार को सीएचसी शामली में लगे आरोग्य मेले में करीब 90 मरीजों को रोग जांच कर दवा दी गई। शासनादेश पर हर रविवार को जिलेभर के सीएचसीयों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें मरीज अपनी रोग जांच करा रोग निरोधक दवा लेते है। रविवार को सीएचसी शामली में लगे आरोग्य मेले में तैनात चिकित्सकों ने करीब 90 मरीजों की रोग जांच कर दवा दी। इन मरीजों में उल्टी,दस्त बुखार, खांसी- जुकाम, दाद खाज खुजली और वायरल संक्रमण के मरीज अधिक मिले। जिनको चिकित्सकों द्वारा दवा देकर वापस उनके घरों को भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.