मेरठ, मई 27 -- आर्द्रता का स्तर 69 फीसदी होने और तापमान में बढ़ोतरी से मंगलवार को दिन में उमस एवं गर्मी से पसीने छूट गए। चुभन वाली गर्मी से दिनभर पसीने छूटते रहे। मंगलवार को मेरठ में दिन के तापमान में 3.1 एवं रात में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बावजूद इसके दिन का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि रात का सामान्य। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन में चार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं। आने वाले 72 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। हालांकि एक जून तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में आंधी-बारिश की आशंका है। वेस्ट यूपी में एक बार फिर 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 72 दर्ज हुआ, जो संतोषजनक श्रेणी में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.