रामपुर, मई 25 -- दो दिन पहले बारिश के बाद से तापमान तो कम हुआ है लेकिन गर्मी का सितम जारी है। जिले में भीषण गर्मी बरकरार है। तपन और उमस भरी गर्मी से पसीना-पसीना हो रहे हैं। तपती दोपहरी में आम जनमानस की परेशानी बढ़ गई है तो वहीं पशु-पक्षी का हाल भी बेहाल है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास था। पिछले सप्ताह में जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक हो गया था मगर बारिश और आंधी आ जाने के बाद से तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली थी। बावजूद इसके गर्मी का सितम फिर भी कम नहीं हो रहा है। शहर से लेकर गांव देहात तक गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर में चिलचिलाती हुई धूप ने लोगों के हौसलों को पस्त कर दिया और दोपहर के समय में लोग बाजार या खुली जगहों पर कम दिखे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.