मैनपुरी, मई 31 -- मैनपुरी। सुबह के 6 बजे से ही मौसम इस कदर बिगड़ा कि 9 बजे तक लोग गर्मी और नौतपा की चर्चाओं में मशगूल हो गए। शरीर पसीने से तरबतर हो रहा था। पंखे, कूलर का कोई असर नहीं हुआ तो लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करने लगे। दोपहर एक बजे के आसपास गर्मी ने लोगों के सामने सांस लेने की समस्या पैदा कर दी। घबराहट होने लगी। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को इस तरह के मौसम से सर्वाधिक परेशानी नजर आयी। डेढ़ बजे के करीब अचानक आसमान में बादल छाए। धूल भरी हवा चलने लगी और पांच मिनट रिमझिम बारिश भी हो गई। इसके बाद मौसम का मिजाज और बिगड़ गया। चिलचिलाती धूप लोगों को बहुत परेशान करती रही। मौसम में नौतपा का असर नहीं होगा ऐसा लोग कहने लगे थे। 25 मई से 2 जून तक नौतपा लोगों को सताएगा मौसम विभाग की ओर से ये अलर्ट तो जारी किया गया था। लेकिन शुरुआ...