बेगुसराय, जुलाई 19 -- बेगूसरा/गढ़पुरा, एक संवाददाता। जिले में इन दिनों उमसभरी गर्मी का प्रकोप है। बारिश न होने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। इससे उमस और बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में गिरावट के बावजूद उमस के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं और गर्मी से बेहाल हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर, एसी और पंखे का सहारा ले रहे हैं लेकिन बिजली कटौती की समस्या भी लोगों को गर्मी में और परेशान कर रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 10 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चली। लेकिन 65 फीसदी आर्द्रता के कारण लोगों को उमस ने परेशान किया। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शरीर चिपचिपाता रहा और बदन पर कपड़े पसीने से गीले होते रहे। बादलों से घिरे मौसम के चलते बढ़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.