मऊ, मई 31 -- मऊ। जनपद में तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भीषण उमस के बीच सिर से लेकर पांव तक पसीना टपक रहा है। उमस भरी गर्मी में गुल रही बिजली लोगों को बेचैन किए रही। गर्मी से बेहाल राहगीर जहां पेड़ों की छाया में डेरा जमाए रहे। वहीं, सूख रहे गले को तर करने के लिए वाटर कूलरों पर भीड़ लगी रही। पूरे दिन लोग गर्मी से राहत पाने की जुगाड़ में लगे रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.90 डिग्री और न्यूनतम 30.20 डिग्री सेल्सियस रहा। पुरवा हवा की अधिकतम रफ्तार 11 किमी प्रतिघंटा तक और नमी का स्तर 82 प्रतिशत तक दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे, लेकिन इस बीच पुरवा हवा भी चलती रही। वहीं, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप भी खिलती गई। और धूप की तल्खी बढ़ती गई। इस बीच वातावरण में नमी के कारण मौसम में उमस बढ़ गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.