मधुबनी, अक्टूबर 4 -- मधुबनी, निज संवाददाता। उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नाव दुर्घटना एवं पानी में डूबने से बचाव के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एचएम सतीश कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नाव पर चढ़ने से पहले उसका रजिस्ट्रेशन और बैठने की क्षमता अवश्य जांचना चाहिए। क्षमता से अधिक सवारी ही दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनता है। उन्होंने बच्चों को बताया कि यदि कोई व्यक्ति डूब रहा हो तो धोती, साड़ी, रस्सी या बांस जैसे साधनों की मदद से सुरक्षित बचाया जा सकता है। फोकल शिक्षिका स्मिता शंकर ने बच्चों को समझाया कि बाढ़़, व्रत-त्योहार या अन्य मौकों पर नहाने एवं नाव पर यात्रा करने के दौरान डूबने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इसलिए सजग और सतर्क रहना आवश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.