किशनगंज, फरवरी 1 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरामनी के प्रधानाध्यापक मकसूद आलम को शनिवार को विद्यालय परिवार के द्वारा सम्मान समारोह सह विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान स्थानीय जिला परिषद सदस्य ई नासिक नदीर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस अतिथियों ने सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक मकसूद आलम को अंग वस्त्र,माला व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिप सदस्य ई नासिक नदीर ने कहा कि शिक्षक सभी रिटायर्ड नहीं होते है,शिक्षक हमेशा समाज को आगे ले जाने का कार्य करते है, शिक्षा से ही समाज का समुचित विकास संभव है। वहीं सहायक शिक्षक जयंत कुमार दास और अन्य शिक्षकों ने सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें हमेशा शिक्षा और विद्यालय के विकास का सोच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.