कन्नौज, मार्च 26 -- तिर्वा, संवाददाता। प्रदेश की भाजपा सरकार के आठ बर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने के लिए उमर्दा विकास खण्ड कार्यालय में 25,26 व 27 मार्च को लगातार तीन दिनों तक अभियान चलेगा। मंगलवार को प्रथम दिन ब्लाक परिसर में स्टॉल लगाकर सरकार की नीतियों व उपलब्धियों की जानकारियां दी गई। सभागार में ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा व खण्ड विकास अधिकारी सोनिया श्रीवास्तव ने उमर्दा ब्लाक के कई लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबियां सौंपी। ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमर्दा के ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा व सुशासन के आठ बर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान पूरे प्रदेश में तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। जिससे क्षेत्र के लोगों को इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। उन्होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.