मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव उमरी सब्जीपुर में पांच सितंबर को दो पक्षों में हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो और आरोपी जाकिर हुसैन और मकबूल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना पाकबड़ा के गांव उमरी सब्जीपुर निवासी खलील अहमद उर्फ खालिद और आरिफ के परिवार के बीच दो साल से कोटे की दुकान रद्द कराने को लेकर रंजिश चल रही थी। बीते 5 सितंबर को इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग हुई थी। इस मामले में एसआई अंकुर त्यागी की ओर से 27 नामजद और पचास अज्ञात अरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। जिसमें एक पक्ष से 14 और दूसरे पक्ष के 13 लोगों को नामजद किया गया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.