मधुबनी, मार्च 16 -- लखनौर। लखनौर थाना के उमरी गांव में दो सगे भाई ललित कुमार झा तथा अमीर कुमार झा के बंद घरों में चोरी हुई। दोनों भाई गांव से बाहर चंडीगढ़ में रहते हैं। चोरी कब हुई इसकी सही जानकारी लोगों को नहीं है। पड़ोसियों को 14 मार्च शुक्रवार को जानकारी मिली। चोर दो कमरे का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। ट्रंक का ताला तोड़ दिया। घर में गोदरेज को खोलकर सभी सामान को बिखेर दिया। संभवत: चोर बहुमूल्य सामान खोज रहे थे। घर लगभग दो माह से बंद था। गृहस्वामी चंडीगढ़ में रहकर जीवन यापन करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.