देहरादून, जनवरी 15 -- देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की संस्कृत लोक कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। पीड़ित उमेर खान ने पुलिस को बताया कि वह 11 जनवरी को अपने परिवार के साथ उमरा जाने के लिए दिल्ली गए थे। 14 जनवरी की सुबह जब वह वापस लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। जेवरातों का पूरा ब्यौरा अभी जांचा जा रहा है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित उमेर खान की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.