गिरडीह, दिसम्बर 24 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के खरसान निवासी मो हनीफ 60 वर्ष पिता अब्दुल मियां की मौत उमरा कर लौटने के दौरान हो गई। बताया जाता है कि मृतक सऊदी अरब से उमरा कर वापस फ्लाइट से दिल्ली लौट रहा था। फ्लाइट की उड़ान के बाद रास्ते में ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और रविवार देर रात मौत हो गई। मंगलवार की अहले सुबह दिल्ली से उसका शव गांव स्थित खरसान पहुंचा, जहां परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद पूर्व मुखिया मकसूद आलम, अफजल रजा सहित कई ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...