रामगढ़, जनवरी 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के सोसोकलां गांव में गुरुवार को उमरा हज यात्रा कर लौटे जायरीनों का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं व इस्लामी नारों से भव्य स्वागत किया। सोसोकलां गांव निवासी अख्तर अंसारी व उनकी पत्नी अमीरून निशा पिछले 11 जनवरी 2026 को उमरा की अदायगी के लिए मक्का-मदीना गए थे। पवित्र यात्रा पूर्ण कर आज दोनों सकुशल अपने गांव लौट गए हैं। उनके सकुशल लौटने पर स्थानीय ग्रामीणों व परिवार में खुशी का माहौल देखा गया। जायरीनों के गांव पहुंचते ही लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दुआओं और इस्लामी नारों से दोनों का अभिनंदन किया। मौके पर हाजी अब्बास अंसारी, सनोवर अंसारी, सज्जाद अंसारी, मुशर्रत प्रवीण, अफसाना बेगम, हरेरा परवीन, सुफेदा खातून, फैजान अंसारी, अतहर अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.