अमरोहा, मार्च 25 -- सामाजिक संस्था एप्पल क्लब की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शहर निवासी समाजसेवी ई.दानिश सिद्दीकी का उमराह जाने पर फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने ई.दानिश सिद्दीकी को मुबारकबाद देते हुए दुआओं की गुजारिश की। अध्यक्ष कमर नकवी ने कहा कि किसी भी मुसलमान के लिए मक्का मदीना की यात्रा करना खुशनसीबी का एहसास होता है। अल्लाह पाक अपने बंदों को ही वहां जाने का मौका देते हैं, हर किसी को वहां जाने का मौका हासिल नहीं होता लेकिन हर मुसलमान की यह आरजू होती है कि वो खाना-ए-काबा का जिंदगी में एक बार दीदार कर सके और दानिश सिद्दीकी को तो वहां रोजे रखने के साथ-साथ ईद की नमाज पढ़ने का भी मौका मिलेगा, यह वाकई खुशनसीबी की बात है। इस दौरान अशरफ अली, आलम मंसूरी, फजले चौधरी, नौशाद उर्फ चुन्ना, वसीम हसन, मोहम्मद शहजाद, फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.