बांदा, दिसम्बर 8 -- बबेरू। पंचायत चुनाव के पांच वर्ष बीतने जा रहे हैं, लेकिन उमरहनी गांव में विकास कार्य नहीं हुए। इससे नाराज ग्रामीणों ने बीडीओ से मुलाकात की और सड़क व नाली जैसी समस्याएं दूर कराने की मांग की है। गांव में जल निकासी, बिजली, पीने का पानी, सड़कें सहित अन्य समस्याएं व्याप्त हैं। ग्रामीण रामनरेश, चुन्नू, चंदावती, राकेश कुमार, जगजीवन, भैयालाल, रनुआ आदि ने बीडीओ से मिलकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया। कहा कि मोहल्ले का खड़ंजा प्रधान ने उखड़ा दिया है। मिट्टी डलवाकर सड़क बनवाने के नाम पर धन का बंदरबांट कर लिया। पूरे गांव की सड़कें टूटी हैं। सड़कों में पानी भरा रहता है। प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। लाखों का बना आरआरसी सेंटर का नमूना बनाकर खड़ा कर धन का बंदरबांट कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला में बंद जानवरों को पुआल के...