शामली, दिसम्बर 1 -- उमरपुर में स्थित जूनियर हाई स्कूल में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं व शिक्षक वर्ग को नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशा मुक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। थाना भवन क्षेत्र के गांव उमरपुर के जूनियर हाई स्कूल में सोमवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की ओर से पहुंचे उपनिरीक्षक लोकेश कुमार एवं महिला कांस्टेबल पूनम ने छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी।उपनिरीक्षक लोकेश कुमार ने नए आपराधिक कानूनों में किए गए बदलाव, दंड प्रक्रिया, न्याय प्रक्रिया और अपराध के प्रकारों के साथ-साथ उनसे बचाव को लेकर जानकारी प्रदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.