अयोध्या, मार्च 19 -- अयोध्या। संवाददाता होली पर्व के बाद पड़ने पहले मंगलवार को बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर लंकापति विभीषण महाराज के पुत्र व अयोध्या के कोटपाल कहलाने वाले मत्त गजेन्द्र महाराज के स्थान पर वार्षिक मेला का परम्परागत आयोजन हुआ। इस दौरान अयोध्या सहित शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने पहुंच कर हाजिरी बजाई और उनका पूजन कर नमन किया। इसके पहले पुजारियों ने प्रातः मंदिर में विराजमान पिंड रूपी विग्रह सहित सभी देवी-देवताओं का अभिषेक कर पूजन किया और फिर श्रृंगार कर उनकी झांकी सजाई और फिर आरती उतारी। उधर दर्शन -पूजन का क्रम प्रातः काल से ही शुरु हो गया था लेकिन शाम के धुंधलके के साथ भीड़ बढ़ती गयी और सूर्यास्त के समय सब्जी मंडी से महाराजा इंटर कालेज से लेकर अशर्फी भवन सम्पर्क मार्ग पूरी तरह से ठसाठस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.