चमोली, मार्च 19 -- बुधवार को नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल), लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने उमट्टा-मौणा-बैरफाला मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। हाल ही में कालेश्वर के पूर्व प्रधान हरीश चौहान ने डीएम डॉ. संदीप तिवारी के सम्मुख इस मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को सुधारने और क्षतिग्रस्त स्थानों पर पुश्तों को बनाकर नाली निर्माण की मांग उठाई थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण के आदेश जारी किए थे। अफसरों के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने उमट्टा-मौणा-बैरफाला मोटर मार्ग के प्रथम किलोमीटर पर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग उठाई। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि किलोमीटर 1 के शुरुआती भाग पर बिना सुरक्षा दीवार के मोटर मार्ग बार-बार क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.