औरंगाबाद, जनवरी 21 -- ऐतिहासिक धार्मिक और पर्यटन स्थल मां उमंगेश्वरी एवं भगवान सूर्य की पावन धरा धाम उमगा में 23 जनवरी को सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले बसंत पंचमी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेले को लेकर खेल तमाशा, चर्खी, मीना बाजार, चिड़ियाघर, मौत का कुआं सहित विभिन्न मनोरंजन के साधनों की दुकानें सजने लगी हैं। तीन से चार दिनों तक चलने वाले इस मेले में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं। बसंत पंचमी के दिन मां उमंगेश्वरी, भगवान सूर्य, भगवान भोलेनाथ, गौरीशंकर, दसभुजी गणेश और सहस्र शिवलिंग मंदिर में लाखों भक्त पूजा अर्चना करते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्ची निष्ठा और भक्ति भाव से की गई पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त यहां पहुंचते हैं। मान्यता है कि बसंत पंच...