छपरा, जनवरी 15 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान में गुरुवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव 'उमंग-2026' का रंगारंग शुभारंभ हुआ। 15 से 18 जनवरी तक चलने वाले इस प्रमंडल स्तरीय खेल महोत्सव में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय गोपालगंज, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय सिवान एवं लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान छपरा के छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक भाग ले रहे हैं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 500 प्रतिभागी 43 विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. विमल कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और मार्च पास्ट से हुई। मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रो. शक्ति देव कुमार ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.