पूर्णिया, जनवरी 8 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में उमंग 2026 के अंतर्गत कॉलेज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर संस्थान के खेल नोडल अधिकारी प्रो. नवीन ने बताया कि बिहार सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष उमंग का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि उमंग के अंतर्गत कॉलेज, प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। कॉलेज स्तर पर चयनित प्रतिभागी खिलाड़ी आगामी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। संस्थान के प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया को विभाग द्वारा प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयो...