बेगुसराय, जनवरी 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बेगूसराय में आयोजित "उमंग 2026" खेल महोत्सव के दूसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के अंतर्गत लॉन्ग जंप, हाई जंप एवं शॉट पुट का आयोजन किया गया। लॉन्ग जंप (लड़कों वर्ग) में देवराज, लॉन्ग जंप (लड़कियों वर्ग) में श्रेय्या केशरी, शॉट पुट (लड़कियों वर्ग) में सुयाशी ने दमदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला 2023 बैच बनाम 2024 बैच के बीच हुआ। इसमें 2024 बैच ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में 2022 बैच ने 2025 बैच के विरूद्ध जीत दर्ज की। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह, अनुशासन और खेल भावना देखने को मिली। कॉलेज ने बताया कि उमंग 2026 के अंतर्गत आगामी दिनों में और भी रोमांचक खेल प...