मुंगेर, जनवरी 2 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नववर्ष का स्वागत पूरे उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। ठंड के बावजूद मंदिर से लेकर पिकनिक स्पॉट तक लोगों की भीड़ रही। बच्चों, युवाओं और बजुर्गो सभी में नए साल को लेकर खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने दिन की शुरूआत पूजा-पाठ से की। इसके बाद लोग परिवार के साथ घुमने या पिकनिक मनाने निकल पड़े। शहर के कंपनी गार्डन, जयप्रकाश उद्यान, डॉल्फिन पार्क में सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ती रही। लोगों ने परिवार के साथ पार्क में नये वर्ष का आनंद लिया। जयप्रकाश उद्यान में घुमने के साथ ही फूलों के बीच लोग सेल्फी लेते दिखे। जयप्रकश उद्यान से सटे कंपनी गार्डन में भी भीड़ रही। यहां बच्चों ने झूले का आनंद लिया। कंपनी गार्डन में भी कई लोगों ने पिकनिक भी मनाया। युवा वर्ग गीतों पर नाचते-झूमते दिखे। सोझी घाट स्थित डॉल्...