गाजीपुर, जनवरी 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। नए साल का पहला दिन जिले में पूरे उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों में खासा जोश देखने को मिला। ठंड के बावजूद लोग अपने घरों से निकलकर नए साल का स्वागत करते नजर आए। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उत्सव जैसा माहौल रहा। युवाओं में जहां नए साल को लेकर खास उत्साह दिखा, वहीं बुजुर्गों और परिवारों ने इसे धार्मिक आस्था और शांति के साथ मनाया। सुबह होते ही जिले के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपने ईष्ट देव के दर्शन कर नए साल की अच्छी शुरुआत की कामना की। महाहर धाम, हथियाराम मठ, बुढ़वा महादेव, साई मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। वहीं दूसरी ओर युवाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.