औरंगाबाद, फरवरी 23 -- मदनपुर में उमंगेश्वरी महोत्सव का आयोजन 26 व 27 फरवरी को होना है। इसकी तैयारी को लेकर बीडीओ अवतुल्य कुमार आर्य की अध्यक्षता में रविवार को स्थानीय प्रबुद्ध जनों की बैठक हुई। बैठक में महोत्सव को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए न्यास समिति सदस्यों, स्थानीय शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवियों से सहयोग की अपील की गई। महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। विशिष्ट अतिथियां को सम्मानित किया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभा कक्ष में पुनः महोत्सव समिति की बैठक होगी जिसमें सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पैक्स अध्यक्ष सहित अन्य पंचायत स्तरीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में न्यास समिति के सचिव बालमुकुंद पाठक, सह सचिव कामता प्रसाद सिंह, प्रमुख प्रतिनिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.