औरंगाबाद, फरवरी 14 -- मदनपुर, एक संवाददाता। उमंगेश्वरी महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार और सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का आगाज होगा। कार्यक्रम में प्रख्यात कलाकार ऐश्वर्या पंडित प्रस्तुति देंगी। कलाकार सुरंजन राजवीर भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई हैं। सांस्कृतिक मंच को सजा-धजा कर तैयार किया गया है। रंगमंच को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.