संभल, फरवरी 15 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर में भारतीय इतिहास संकलन समिति की ओर से शनिवार को माता-पिता पूजन दिवस उमंग, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षक मंडल की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुई। जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता चलते-फिरते देव और सबसे बड़े तीर्थ हैं। उन्होंने रामचरितमानस का उल्लेख करते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रस्तुत किया और छात्र-छात्राओं को माता-पिता की आज्ञा पालन का संकल्प दिलाया। जिला महिला प्रमुख मीनू रस्तोगी ने कहा कि जो व्यक्ति अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करता, उससे कोई भी देवी-देवता प्रसन्न नहीं हो सकते, जबकि माता-पिता का सम्मान करने वाला सदैव ईश्वर की कृप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.