सहरसा, फरवरी 16 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा में आईआईटी पटना के प्रशिक्षकों द्वारा इंटरनेट ऑफ थिंग्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित व्याख्याताओं के लिए एक दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य व्याख्याताओं को उभरती हुई आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना तथा उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा, राजकीय पॉलिटेक्निक, मधेपुरा; राजकीय पॉलिटेक्निक, राघोपुर, सुपौल तथा राजकीय पॉलिटेक्निक, मधुबनी के व्याख्याताओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता रही। प्रशिक्षण में आईआईटी पटना के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा इंटरनेट ऑफ थिंग्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित विभिन्न तकनीकों, सेंसर आधारित सिस्टम, डेटा मॉनिटरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.