नई दिल्ली, जून 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। एआई सहित अन्य उभरती तकनीक की वजह से सामने आ रही सुरक्षा चुनौतियों पर एजेंसियों का साझा रोडमैप तैयार होगा । केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों के अधिकारियों की इस मसले पर कई दौर की बैठक हो चुकी है । सुरक्षा रणनीति से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि हाल के वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ), इंटरनेट ऑफथिंग्स (आईओटी ), मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसी नवीन प्रौद्योगिकियों का तेजी से विकास हुआ है। इनके फायदे हैं तो साथ में राष्ट्रीय सुरक्षा पर इनका व्यापक असर है । अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा सुरक्षा बलों को बताया गया है कि आतंकी समूहों द्वारा मानव रहित हवाई वाहन , यूएवी , ड्रोन जैसी तकनीक का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को धोखा देने, उनका ध्यान भटकाने में हो सकता है। इस तरह के प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.