बागपत, मई 17 -- गर्मी का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 25 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में आ रही यह तेजी लोगों के स्वास्थ्य पर असर डालने लगी है। डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ने लगी है। हीट स्ट्रोक की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय शहर की सड़कों पर आवागमन कम रहा। सामान्य दिनों में भीड़भाड़ वाले बाजारों और चौराहों पर भी लोगों की आवाजाही कम रही। जो लोग बाहर निकले भी, वे सिर और चेहरे को कपड़ों से ढककर चल रहे थे। महिलाएं छाते और दुपट्टों से धूप से बचती नजर आईं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.