गंगापार, अगस्त 8 -- लूतर गांव की मुस्लिम बस्ती में दोपहर दो बजे के लगभग उस समय हड़कंप मच गया जब साथियों संग गांव से कुछ दूर स्थित नाले में नहाते समय किशोर गहरे पानी में डूब गया। इस बात की जानकारी होते ही गांव के लोग नाले की तरफ दौड़ पड़े। आनन-फानन में प्रधान काजी मोअज्जम ने पुलिस को जानकारी देने के बाद स्थानीय गोताखोरों को पानी में उतार दिया। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। लूतर गांव के इशरत का तीसरा बेटा 17 वर्षीय इब्राहिम दोपहर एक बजे के लगभग साथियों के साथ लूतर बरसैता नाले पर स्नान करने गया था। पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में पहुंच गया। नाले में पानी का बेग अधिक होने से वह काफी दूर तक बहता चला गया, इसके बाद कुछ पता नहीं चल सका। साथ रहे अन्य किशोर इस बात की जानकारी परिजनों को दिए जो कोहराम मच गया। प्रधान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.