घाटशिला, फरवरी 15 -- गालूडीह। बड़ाखुर्शी पंचायत के आमचुड़िया हरि मंदिर के आगे लगभग 55 लाख की लागत से उपस्वास्थ्य केंद्र का शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने नारियल फोड़कर गुरुवार को शिलान्यास किया। यह स्वास्थ्य केंद्र जिला परिषद फंड से बनेगा। इसके भवन का निर्माण जेपी कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाएगा जिसका संवेदक चंदन गिरि हैं। मंत्री ने कहा कि हर पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र बनाने की पहल जारी है, इसके लिए नये उपस्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी जा रही है। इसके साथ हर स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सहित दवा की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि 6 महीने में स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से जिला पार्षद सुभाष सिंह, मुखिया हरिपोदो सिंह, ग्राम प्रधान जन्मजय महतो, सांसद प्रतिनिधि राजाराम महतो, प्रखंड अध्यक्ष वकील हेम्ब्रम, मंडल अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.