देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून। ऑटो-रिक्शा संचालकों ने शुक्रवार को उप श्रमायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने दून ऑटो-रिक्शा यूनियन के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। ऑटो चालक मनिंदर बिष्ट ने बताया कि उप श्रमायुक्त ने इस मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। इस मौके पर देवेंद्र, खुर्शीद अहमद, शहजाद पहाड़ी, बदर सिंह, चावला अप्पू, डोरा मुकेश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...