पूर्णिया, जनवरी 29 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को लेकर पहल तेज हुई है। नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह और महिला मोर्चा की अध्यक्ष सह पार्षद सीता देवी ने शव वाहन की खरीदारी तथा एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार को आवेदन सौंपा। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि पत्रांक 10 दिनांक 12 जून 2025 के आलोक में शव वाहन खरीदने तथा कसबा नेहरू चौक स्थित भोला चौधरी के मार्केट से रेलवे गुमटी मदारघाट तक सड़क निर्माण के लिए पूर्व में निविदा निकाली गई थी। प्रतिनिधियों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया के बावजूद अब तक कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो सका है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस पर विचार किय...