छपरा, दिसम्बर 7 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने राज्य के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी से मिल कर जीएस बंगरा में स्थापित होने वाले डेयरी इकाई के लिए शीघ्र राशि आवंटित करने की मांग की है। इस संबंध में सांसद सीग्रीवाल ने रविवार को बताया कि उप मुख्यमंत्री को दिए मांग पत्र में कहा गया है कि जलालपुर प्रखंड के अंतर्गत बंगरा गांव में पशु व मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा एक डेरी प्लांट की स्थापना की जानी है। इस प्लांट की स्थापना के लिए भूमि अर्जन का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। अब डेरी प्लांट की स्थापना के लिए धन की आवश्यकता है जिससे शीघ्र डेयरी प्लांट का निर्माण शुरू कराया जा सके। यह जितनी जल्दी शुरू होगा जनता को लाभ मिलेगा और रोजगार का भी सृजन होगा। सांसद सीग्रीवाल ने बताया कि भूमि आवंटन से संबंधित बिहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.