पटना, दिसम्बर 13 -- बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उप मुख्यमंत्री-सह-राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा से उनके आवासीय कार्यालय में मिला। चैंबर के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि भूमि सुधार से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तृत वार्ता हुई। प्रतिनिधिमंडल ने भूमि सुधार जनकल्याण संवाद की सराहना करते हुए कहा कि यह काफी प्रसंसनीय पहल है। इससे भूमि विवाद के काफी सारे लंबित मामले का समाधान सहज रूप से हो सकेगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में होनेवाले संवाद के कार्यक्रम में मंत्री के स्वयं रहने से सभी वर्ग के लोग निर्भीक होकर अपनी बात रख सकेंगे। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष एनके ठाकुर एवं विशाल टेकरीवाल, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी पूर्व उपाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.