वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को सपरिवार काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, जनकल्याण और समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के दौरान काशी की आध्यात्मिक गरिमा और विश्वनाथ धाम की भव्यता से वह अभिभूत नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...