लखनऊ, मार्च 27 -- इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगे वृहद् ऋण मेले में गुरुवार को लाभार्थियों को चेक वितरित किया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चेक का वितरण किया। सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सैटर्न हॉल में ऋण मेले का आयोजन हुआ। इसमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को सेवा, सुरक्षा और सुशासन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिले के समस्त बैंकों ने अग्रणी ज़िला प्रबंधक कार्यालय लखनऊ के बैनर तले इस वृहद् ऋण मेले में विभिन्न सरकारी योजनाओं के 2387 लाभार्थियों को अब तक कुल 378 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया है। आईजीपी में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि ऋण मेले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.