मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को पटना जंक्शन से मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली (हैदराबाद), दरभंगा-मदार (अजमेर) और छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। इसमें चार फास्ट पैसेंजर ट्रेन भी शामिल हैं। मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद होंगे। इधर, मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत के लिए शुभारंभ को लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म चार-पांच पर समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए पंडाल आदि का निर्माण किया गया है। इसमें केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा विधायक, पार्षद व अन्य को भी समारोह में शामिल होने का आमंत्रण रेलवे की ओर से भेजा गया है। सुबह 11 बजे मुजफ्फरपुर-चर्जपल्ली (हैदराबाद) अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.