सिद्धार्थ, जनवरी 30 -- सिद्धार्थनगर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 जनवरी को जिले के दौर पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री का दिन में 11.10 बजे सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु स्थित हेलीपैड पर आगमन होगा। इसके बाद वह पिपरहवा बौद्ध स्तूप स्थल कपिलवस्तु पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद विश्राम केंद्र का भ्रमण कर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। दोपहर में सिद्धार्थनगर महोत्सव स्थल पहुंचेंगे, जहां आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद नौगढ़ के धेंसा गांव में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.50 बजे उप मुख्यमंत्री कलक्ट्रेट भवन सिद्धार्थनगर पहुंचेंगे, जहां जनपद स्तरीय समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजन...