आगरा, जनवरी 8 -- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आगरा आएंगे। वह फतेहाबाद की ग्राम पंचायत पैंतखेड़ा में स्थित सती माता के मंदिर प्रांगण में ग्राम जन चौपाल के आयोजन में मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को दोपहर 12:20 बजे राजकीय वायुयान से खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। यहां दोपहर 12:40 बजे से जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 2:05 बजे फतेहाबाद के पैंतखेड़ा क्षेत्र में सती माता के मंदिर प्रांगण में ग्राम जनचौपाल में भाग लेंगे। दोपहर 3:35 बजे खेरिया एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां से शाम 4:15 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। जन चौपाल के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाओं का ज...