प्रयागराज, अप्रैल 13 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को तेलियरगंज स्थित आंबेडकर पार्क में शाम 5:15 बजे बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 2:10 बजे कौशाम्बी से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर 2:25 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 2:35 बजे सर्किट हाउस आएंगे। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पार्क में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उप मुख्यमंत्री वार्ड-गांव चलो अभियान में भाग लेंगे। शाम 6:00 बजे सर्किट हाउस वापस आकर रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह 10:25 बजे लखनऊ रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.