दरभंगा, जून 1 -- दरभंगा। उप महापौर नाजिया हसन की ओर से सोशल मीडिया पर कथित रूप से आरएसएस के संबंध में की गलत टिप्पणी के विरोध में शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में उप महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रो. मन्ना ने कहा कि उप महापौर संवैधानिक पद पर हैं, फिर भी उन्होंने आरएसएस के संबंध में असंवैधानिक टिप्पणी की है। उनके इस बयान से समाजिक सौहार्द्र को ठेस पहुंचा है। प्रशासन उनके बयान पर संज्ञान लेते हुए उन पर प्राथमिकी दर्ज करे एवं उन्हें इस पद से बर्खास्त करे। भाजपा जिला मंत्री बालेंदु झा बालाजी ने भी उप महापौर की इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की। मौके पर सोनी पूर्वे, सपना भारती, मीरा मेहता, संगीता साह, रंजू मिश्रा, रेखा भारती, मुकेश महासेठ, विकास रज...