पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। जिला अस्पताल का गुरुवार को उप प्राचार्य और सीएमएस ने वार्डों में जाकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड में मौजूद मरीजों से जानकारी ली। इसके अलावा चिकित्सकों की हाजिरी को भी चेक किया गया। रिपोर्ट प्राचार्य को भेजी गई है। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में लगातार सुविधाओं को बढाया जा रहा है। वहीं समय और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी जांच पडताल की जाती है। इसी के तहत गुरुवार को उप प्राचार्य डा. अरुन सिंह और सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सभी वार्ड में जाकर मरीजों की स्थित को देखा। मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। वार्ड में तैनात कर्मियों को निर्देश दिए। इसके अलावा चिकित्सकों की उपस्थित को भी चेक किया। चिकित्सक अपने तय समय पर ही चैंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.