लातेहार, दिसम्बर 2 -- चंदवा, प्रतिनिधि। उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा ने बढ़ते ठंड को देखते हुए सीओ से शहर के विभिन्न चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था की मांग की है। साथ ही असहायों के बीच कंबल वितरण की भी मांग की है। बस स्टैंड, मुख्य चौक, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव के नहीं होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इतने ठंड के बावजूद अब तक अलाव कि व्यवस्था नहीं की गई है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण लोगों को ठंड में रातें काटना मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी चिंता जताई है तथा जिला प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...