लातेहार, मई 4 -- चंदवा, प्रतिनिधि। पंचायत समिति सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उप-प्रमुख अश्विनी मिश्र के नेतृत्व में सूबे की पंचायतीराज सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिला। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं को रखते हुए 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा। उप प्रमुख ने मंत्री को बताया कि वार्ड, मुखिया और जिला परिषद को प्रशिक्षण दिया जा रहा है,जबकि पंसस को आज तक नहीं मिला। मनरेगा व अन्य प्रखंड से होने वाले कार्यों में पंसस की भूमिका नगण्य है। पंचायत सचिव और राजस्व कर्मचारी पंचायत भवन में नहीं बैठते हैं, जिसका प्रतिकूल असर ग्रामीणों पर पड़ता है। पंसस की मासिक बैठक नहीं होने से जन आकांक्षाओं को पूरा करने में परेशानी होती है। सरकारी कर्मी पंसस के प्रति जवाबदेह भी नहीं होते हैं। जिसका व्यापक असर विकास के कार्यों में भी हो रहा है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.