अयोध्या, अक्टूबर 11 -- अयोध्या। उप परिवहन आयुक्त राज कुमार सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी व सहायक संभागीय अधिकारी से कार्यों की जानकारी ली। नवागत उप परिवहन आयुक्त इससे पूर्व मेरठ में आरटीओ (प्रवर्तन) के पद पर तैनात रहे। उनके यहां कार्यभार ग्रहण करने पर आरटीओ (प्रशासन) ऋतु सिंह आरटीओ (प्रवर्तन) विश्वजीत प्रताप सिंह, एआरटीओ (प्रशासन/ प्रवर्तन) डॉ. आरपी सिंह, आरआई राजीव कुमार के अलावा अन्य कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पूर्व नवागत उप परिवहन आयुक्त ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। मालूम हो कि शासन स्तर से तीन नए जोन गठित किए गए थे। उसमें अयोध्या गोरखपुर और झांसी परिक्षेत्र है। जिसके तहत अयोध्या जोन में अब उप परिवहन आयुक्त के रूप में राजकुमार सिंह की तैनाती हुई है और ...