रुद्रपुर, नवम्बर 12 -- खटीमा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक भुवन कापड़ी का मंगलवार को जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय में विधायक के जन्मदिन पर केक काटा और उन्हें केक खिलाकर दीर्घायु की कामना की। इधर विधायक भुवन कापड़ी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर परिवार सहित भारामल मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यहां यहां विशाल भंडारा लगा। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली, जन-जन के कल्याण तथा प्रदेश की उन्नति के लिए भगवान से प्रार्थना की। यहां बॉबी राठौर, विनोद चंद, नरेंद्र आर्य, भरत पांडेय, नासिर खान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.