कुशीनगर, मार्च 3 -- कुशीनगर। कसया ब्लाक के गांव चकदेइया व शामपुर में रविवार को उप निदेशक पंचायत राज ने चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों गांवों में मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना से मिले धनराशि से काम चल रहा है। उन्होंने गुणवत्ता व मानक के अनुसार विकास कार्यों को कराने का निर्देश दिया। पंचायती राज उप निदेशक राघवेन्द्र द्विवेदी ने चकदेइया व शामपुर गांव में पहुंचे, जहां मनरेगा पार्क, ओपेन जिम, विवाह भवन, शौचालय व मिनी स्टेडियम सहित तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना से दोनों ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत किया गया था। निरीक्षण में विवाह भवन व मिनी स्टेडियम का काम मानक के अनुसार मिला। इस डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.